भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विजयादशमी कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को दी बधाई।

Admin
By Admin
12 Views

Folow Us

पानीपत, संवाददाता: हरियाणा की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर पानीपत में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 157वें रामलीला कार्यक्रम एवं विजयादशमी महोत्सव में शिरकत कर श्रद्धालुओं को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 157 वर्षों से रामलीला मंचन की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी देश की सबसे पुरानी रामलीला कमेटियों में से एक है। दस दिनों तक होने वाला रामलीला का भव्य मंचन भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय माध्यम है। उन्होंने कहा कि 157 वर्षों से इस सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को अविरल बनाए रखना अपने आप में गौरव और प्रेरणा का विषय है।डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व हमें संदेश देता है कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की सदैव विजय होती है। रावण महान विद्वान और प्रकांड पंडित था, लेकिन उसका अहंकार ही उसके पतन का कारण बना। इससे हमें सीख मिलती है कि ज्ञान, विद्वता और सामर्थ्य के साथ विनम्रता का होना भी उतना ही आवश्यक है। अहंकार व्यक्ति की बड़ी से बड़ी उपलब्धियों को भी नष्ट कर सकता है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। विजयादशमी के अवसर पर हमें अपने जीवन से अहंकार और बुराइयों को दूर कर सदाचार, विनम्रता और मर्यादा को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।डॉ. अर्चना गुप्ता ने मां भगवती और मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी के साथ दीपावली, भैयादूज, करवा चौथ, अहोई अष्टमी और गोवर्धन पूजा सहित अन्य त्योहारों की भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-24 बाईपास पर श्री कृष्णा क्लब द्वारा आयोजित विशाल दशहरा मेले तथा दशहरा कमेटी, सनौली रोड द्वारा आयोजित समारोह में भी शिरकत की।

Share This Article

और पढ़ें

हरियाणा ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों से की अपील, कहा जल्द बहाल करें बिजली।

पंचकूला, संवाददाता : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बिजली…

भाजपा के पास 12 साल के राज में गिनाने को 12 काम भी नहीं,केवल विकास के दावे: बब्बर

गुरुग्राम, सतीश कौशिक : गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे फिल्म…

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विजयादशमी कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को दी बधाई।

पानीपत, संवाददाता: हरियाणा की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्राचीन सिद्ध…

प्रज्ञता फाउंडेशन व आइरिस सॉफ्टवेयर ने CSR फण्ड से NCR में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती और जीवन कौशल को बढ़ाने की पहल शुरू की।

गुरुग्राम,सतीश कौशिक : अग्रणी टेक्नोलॉजी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी आइरिस सॉफ्टवेयर इंक.ने…