भाजपा के पास 12 साल के राज में गिनाने को 12 काम भी नहीं,केवल विकास के दावे: बब्बर

Admin
By Admin
15 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश कौशिक : गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे फिल्म स्टार एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गुडग़ांव को बर्बाद करने के सिवाय कुछ नहीं किया। विकास के नाम पर सिर्फ दावे किए गए और फिर भूल गए। 12 साल के शासन में भाजपा के पास गिनाने के लिए 12 काम भी नहीं हैं। भाजपा आगे दौड़ पीछे छोड़ की नीति पर काम कर रही है, जो जनहित में नहीं है। राज बब्बर बुधवार को कमान सराय स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर व ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव समेत कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद राज बब्बर का भव्य स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि भाजपा के तीसरे कार्यकाल के दूसरे साल में हरियाणा बेहाल है। बात करें गुडग़ांव की तो गुडग़ांव हरियाणा को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है, इसके बावजूद आज बर्बादी के कगार पर खड़ा है। राज बब्बर ने कहा कि 12 साल में भाजपा सरकार गुडग़ांव में एक नया सरकारी अस्पताल नहीं बना पाई, एक नया बस अड्डा नहीं बना पाई। शहर की पहचान बन चुके कूड़े के ढेर, जलभराव, टूटी सडक़ें, ट्रैफिक जाम आज भी जस के तस हैं।

गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी कहा जाता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शराब माफिया की तरह काम कर रही है। हर गली-मोहल्ले में शराब के ठेके खोल दिए गए हैं, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं, महिलाओं के लिए सुरक्षा नहीं।पूर्व सांसद ने कहा कि गुडग़ांव से सरकार को हजारों करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलता है, लेकिन बदले में शहर को क्या मिला। कूड़े के पहाड़, सीवर का ओवरफ्लो, हर बारिश में जलभराव से डूबता शहर। साइबर सिटी कहे जाने वाले गुडग़ांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है।

श्री बब्बर ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुडग़ांव को केवल विज्ञापनों में स्मार्ट सिटी बनाया है। धरातल पर शहर की हालत बद से बदतर हो गई है। सिविल अस्पताल की हालत खस्ता है, सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं हैं, और बस अड्डे का प्रोजेक्ट पिछले कई सालों से सिर्फ कागजों में घूम रहा है। राज बब्बर ने कहा कि जब विपक्ष जनहित के मुद्दे उठाता है तो सरकार एफआईआर दर्ज कर आवाज दबाने का काम करती है। लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सवाल पूछने की होती है, लेकिन भाजपा सरकार सवालों से भागती है। जनहित की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज करना सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि गुडग़ांव की जनता अब सब समझ चुकी है। आगे दौड़ पीछे छोड़ की नीति से विकास नहीं होता। विकास के लिए विजन चाहिए, जो भाजपा के पास नहीं है।

भाजपा ने सिर्फ गुडग़ांव को बेचने का काम किया है, बसाने का नहीं। राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गुडग़ांव के विकास के लिए काम किया है। चाहे मेट्रो हो, यूनिवर्सिटी हो, अस्पताल हो या बड़े उद्योग, सभी कांग्रेस के कार्यकाल में आए। कांग्रेस का विजन गुडग़ांव को वल्र्ड क्लास सिटी बनाना है, न कि कूड़े और जलभराव का शहर। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। गुडग़ांव की जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव कांग्रेस ही ला सकती है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी, युवा प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, इंटक प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव,महिला राष्ट्रीय सचिव सुनीता सहरावत, एडवोकेट सूबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा, हरकेश प्रधान, विकास हुड्डा, राजीव यादव, पंकज मेंहदीरता, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर, जसविंदर बिस्ला, मुकेश डागर, दीपक दहिया, सतीश सांगवान, कार्तिक गहलोत, धर्मेंद्र मिश्रा, हरीश कुमार, शैलजा भाटिया, सुनीता तोमर, एससी सेल जिलाध्यक्ष राजकुमार, सुशील सहरावत, मास्टर महेंद्र सैन, अंकित यादव, लोकेश कौशिक, मनोज आहुजा, रमाकांत शर्मा, जगदीश यादव, ओमप्रकाश खरेरा, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।

Share This Article

और पढ़ें

हरियाणा ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों से की अपील, कहा जल्द बहाल करें बिजली।

पंचकूला, संवाददाता : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बिजली…

भाजपा के पास 12 साल के राज में गिनाने को 12 काम भी नहीं,केवल विकास के दावे: बब्बर

गुरुग्राम, सतीश कौशिक : गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे फिल्म…

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विजयादशमी कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को दी बधाई।

पानीपत, संवाददाता: हरियाणा की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्राचीन सिद्ध…

प्रज्ञता फाउंडेशन व आइरिस सॉफ्टवेयर ने CSR फण्ड से NCR में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती और जीवन कौशल को बढ़ाने की पहल शुरू की।

गुरुग्राम,सतीश कौशिक : अग्रणी टेक्नोलॉजी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी आइरिस सॉफ्टवेयर इंक.ने…