SSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने फिल्मी स्टाइल में झज्जर कोर्ट में किया सरेंडर मिली बेल,6 साल पुराने मामले में राहत,BV हुए थे जारी।

Admin
By Admin
201 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : विश्व महामारी कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में झज्जर की सड़कों को जाम करने के आरोपी भीमसेना एवं संविधान सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रीमती मीनू की अदालत में गुपचुप तरीके से सरेंडर कर जमानत याचिका दाखिल की। मामले पर तत्परता से सुनवाई करते हुए अदालत ने तंवर को 70 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करते हुए उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट रद्द कर दिए।

*मुख्य आरोपी नवीन पर नया खुलासा हुआ*

यह मामला कोविड 2019 साल 2020 का बताया गया है, जिसमें जिले के गांव मातनहेल के एक पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। सतपाल तंवर ने अदालत को बताया कि वे इस प्रदर्शन में शामिल ही नहीं थे और पुलिस ने जबरन उनका नाम इसमें घसीटा है। उन्होंने अदालत को जानकारी दी कि उनकी निजी छानबीन के अनुसार इस प्रदर्शन का मुख्य आयोजक झज्जर निवासी नवीन है, जो गुरुग्राम टेलीफोन एक्सचेंज में कार्यरत सरकारी कर्मचारी है। अदालत ने तंवर के इस बयान का संज्ञान लिया है, जिसके बाद पुलिस जल्द ही नवीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे मुख्य आरोपी बना सकती है। पुलिस की नाकामी और कोर्ट का जुर्माना

श्री तंवर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें न तो सीआरपीसी 41ए का नोटिस दिया गया और न ही अदालत का कोई समन मिला। आरोपी की गैर-मौजूदगी के चलते वर्ष 2023 में अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किए थे, लेकिन कोई पुलिसकर्मी वारंट लेकर उनके पास नहीं पहुंचा। तंवर को गिरफ्तार करने के लिए अदालत ने पुलिस को 30 सितंबर से पहले पेश करने के आदेश दिए थे। साथ ही कुर्की, उद्घोषणा और भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होने ही वाली थी कि उससे पहले तंवर ने आनन-फानन में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे झज्जर पुलिस हाथ मलती रह गई। सुनवाई के दौरान आदेश के बावजूद जांच अधिकारी के पेश न होने पर कोर्ट ने उन पर जुर्माना भी लगाया। वकीलों का दस्ता और समर्थकों का जश्न, भारी सुरक्षा के बीच अदालत पहुंचे तंवरसरेंडर के दौरान सतपाल तंवर फिल्मी अंदाज में वकीलों की भारी-भरकम टीम, सहयोगियों, निजी सुरक्षाकर्मियों और हरियाणा पुलिस सुरक्षा के साथ कोर्ट पहुंचे।

उनके साथ कानूनी टीम में जितेंद्र कौशिक, निशा तंवर, सचिन, कुलदीप सिंह मालिक, रवि इंदौरा, अरुण कुमार, राकेश पुनिया आदि (सभी एडवोकेट) शामिल थे। उनके साथ शिवानी तंवर, विवेक कुमार, दीवान सिंह और निकिता प्रजापत आदि भी मौजूद रहे। तंवर के झज्जर पहुंचने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम कोर्ट परिसर की तरफ उमड़ पड़ा। अदालत से जमानत मिलने के बाद भीमसेना के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने कोर्ट परिसर में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…