मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

Admin
By Admin
8 Views

Folow Us

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के घरों को गिराने के मामले को लेकर नवीन जयहिंद प्रभावित परिवारों के साथ जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के समक्ष परिवारों की समस्या उठाते हुए मांग की कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन को जल्द पूरा किया जाए और किसी भी परिवार को बेघर न किया जाए।

नवीन जयहिंद ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि इन परिवारों के घर नहीं गिराए जाएंगे और उनके रहने के लिए जगह या प्लॉट उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे में अब सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे अपने वादे को निभाएं और इन परिवारों को राहत प्रदान करें।उन्होंने कहा कि गरीब और घुमंतू परिवारों के लिए उनका घर ही उनका सबसे बड़ा सहारा है। ऐसे में उनके सिर से छत छीनने का खतरा उनके सामने गंभीर संकट खड़ा करता है। जब मुख्यमंत्री स्वयं घर नहीं गिराने और रहने के लिए जगह या प्लॉट देने का आश्वासन दे चुके हैं, तो इन परिवारों को बार-बार अपनी चिंता लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर क्यों काटने पड़ें?

नवीन जयहिंद ने मांग की कि प्रभावित परिवारों के घरों को गिराने की कार्रवाई रोकी जाए और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे के अनुसार उनके रहने के लिए उचित जगह या प्लॉट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी भी परिवार को बेघर होने की नौबत न आए।नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री का आश्वासन केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे धरातल पर लागू किया जाना चाहिए। प्रभावित परिवारों को न्याय और सुरक्षित आवास दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने जयहिंद की मांग पर तुरंत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग को फोन करके कार्यवाही ना करने का आदेश दिया ओर जल्द से जल्द गाड़े लुहार के परिवारों को दूसरी जगह देने का आश्वासन दिया*विधायक ओर सांसद कहा हुए गायब : जयहिंद*नवीन जयहिंद ने गाड़े लुहार परिवार के घर गिराने पर विपक्ष की चुप्पी पर भी सवाल उठाए ओर विपक्ष के नेताओं को मुर्दा विपक्ष की संज्ञा दे डाली जयहिंद ने कहा कि ये गाड़े लुहार विदेशी या बांग्लादेशी नहीं है ये यही के वोटर है लेकिन विधायक ओर सांसद इनकी वोट लेकर गायब हो गए है क्या इसीलिए इन लोगों ने आपको वोट दिया था कि जब इन पर कोई विपत्ति आए आप गायब हो जाए

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…