MCM अधिकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से 100 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया।

Admin
By Admin
116 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने जीएमडीए की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निगम की टीम ने रामपुरा गांव से हयातपुर रोड और द्वारका एक्सप्रेस-वे से गांव कांकरौला तक कार्रवाई की। इस दौरान 100 से अधिक खोखे, चाय की दुकानें और अन्य अस्थाई स्ट्रक्चरों को पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया।संयुक्त अभियान के दौरान सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ कई दुकानदारों और अन्य अतिक्रमणकर्ताओं को भी मौके पर सख्त निर्देश दिए। निगम ने स्पष्ट किया कि सड़क, ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अस्थाई या स्थायी निर्माण कर सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा की ओर से की गई इस कार्रवाई में जेई मनदीप, धीरज, कुलदीप और महेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से बनाए गए ढांचों की पहचान की और उन्हें मौके पर ही हटाया।नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। स्थायी हो या अस्थाई, किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले संबंधित व्यक्ति को नगर निगम से नियमानुसार नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति के किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…