MCG ने दुकानों के बाहर कूड़ा डालने व डस्टबिन नहीं रखने पर विभिन्न क्षेत्रों में 32 चालान काट ठोका जुर्माना।

Admin
By Admin
20 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा खुले में कूड़ा डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर कूड़ा डालने तथा डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभिन्न बाजार क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के तहत कुल 32 चालान किए गए तथा 91,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एमसीजी द्वारा की गई कार्रवाई के तहत इस्लामपुर में 31,500 रुपए का जुर्माना, सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट में 50,000 रुपए का जुर्माना तथा सदर बाजार में 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार तीनों स्थानों पर की गई कार्रवाई से कुल 91,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

*दुकानों के बाहर कूड़ा न डालने की अपील*

नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। दुकानदारों से अपनी दुकानों के बाहर कूड़ा न डालें तथा डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा जा रहा है, ताकि कचरा खुले में फैलने से रोका जा सके। एमसीजी का उद्देश्य बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ दुकानदारों और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

*स्वच्छ बाजार के लिए दुकानदारों की भागीदारी जरूरी*

बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में दुकानदारों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरे का उचित प्रबंधन करें। नगर निगम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एमसीजी ने दुकानदारों और बाजार के सभी हितधारकों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें, डस्टबिन रखें और दुकानों के बाहर कूड़ा डालने से बचें। सामूहिक प्रयासों से ही गुरुग्राम के बाजारों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…