MCG और HSPCB की संयुक्त अभियान में हीरो होंडा चौक क्षेत्र से 27 KG प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ा।

Admin
By Admin
1.1K Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) गुरुग्राम रीजन (नॉर्थ) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हीरो होंडा चौक स्थित सांवरिया मार्ट क्षेत्र में दुकानों, विक्रेताओं और भंडारण स्थलों की गहन जांच की गई।एचएसपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी (नॉर्थ) आकांक्षा तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और भंडारण करते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 27 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाए जाएंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि 07 और 08 मई को द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, रिहायशी परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की कार्यप्रणाली, पर्यावरण मानकों के पालन तथा रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे अवैध उद्योगों की जांच की गई।उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सेक्टर-106 स्थित एम/एस सेपसेट प्रॉपर्टीज लिमिटेड, पारस ड्यूज, गांव दौलताबाद तथा एम/एस अध्य एंटरप्राइजेज, बसई का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि पारस ड्यूज परियोजना में 325 केएलडी और 150 केएलडी क्षमता के एसटीपी स्थापित हैं। टीम ने एसटीपी के इनलेट और आउटलेट से नमूने लिए, जिनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।निरीक्षण के दौरान 325 केएलडी एसटीपी में बाईपास व्यवस्था पाई गई, हालांकि वह संचालन में नहीं थी। दोनों इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…