गुरुग्राम सतीश कौशिक : हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा प्रदेश में महासभा के विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान की सराहना की गई। बैठक के सफल आयोजन के लिए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हिम्मत यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही श्री अनिल यादव, श्री हेमचंद, श्री शोचंद प्रधान और राजेश यादव का बैठक को सफल बनाने में सहयोग एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा यादव के सहयोग की भी विशेष रूप से सराहना की गई। संगठन की मजबूती और समाज को एकजुट करने की दिशा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से हरियाणा प्रदेश में महासभा का विस्तार होगा तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।महासभा का उद्देश्य संगठन की एकता को मजबूत करते हुए समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है।

