रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव व अन्ना हजारे टीम के सदस्य रहे प्रशांत भूषण पर भड़कते हुए कहा कि दोनों लोग सेटिंगबाज है, जो हर पार्टी से जुड़े हुए है। युवाओं को भड़का कर आंदोलन करवा रहे और खुद पीछे छुपकर मजा ले रहे है।नवीन जयहिंद ने कहा कि इतने साल से योगेंद्र यादव आंदोलन कर रहे है, लेकिन आज तक एक भी केस दर्ज क्यों नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी में 2012-15 तक योगेंद्र यादव रहे और 2014 में अरविंद केजरीवाल का तख्ता पलटने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। योगेंद्र यादव को सीएम बनाने की तैयारी थी, उस समय योगेंद्र यादव को पार्टी से भगाया गया था। इसकी सुपारी जयहिंद को ही मिली थी।
*गुरनाम चढूनी को टिकट देने का किया था विरोध*
नवीन जयहिंद ने कहा कि योगेंद्र यादव ने 2014 के चुनाव में गुरनाम चढूनी को कुरुक्षेत्र से टिकट देने का विरोध किया था। योगेंद्र यादव ने किसी प्रोफेसर को तैयार कर रखा था। इस बात पर योगेंद्र यादव के साथ नवीन जयहिंद का झगड़ा भी हो गया था, जिसके बारे में सभी को पता है।*10 लाख के चंदे का नहीं दिया हिसाब : जयहिंद*नवीन जयहिंद ने कहा कि योगेंद्र यादव ने 2014 में गुरुग्राम से टिकट ली और 10 लाख रुपए चंदा आया, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया गया। योगेंद्र यादव केवल दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाता है, कभी खुद आंदोलन में अग्रणी भूमिका में नजर नहीं आया।
*आंदोलन के लिए युवाओं को उकसा रहे, खुद के बच्चे नहीं नवीन जयहिंद ने कहा कि आंदोलन के लिए योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण दूसरों के बच्चों को उकसा रहे है, लेकिन कभी खुद के बच्चों को आंदोलनों में क्यों नहीं लाते। योगेंद्र यादव के दो व प्रशांत भूषण के तीन बच्चे है, किसी ने उन्हें आंदोलनों में नहीं देखा। क्योंकि दूसरों के बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने में लगे हुए है।
*विपक्ष को प्रदर्शन करना चाहिए, लेकिन इनसे बचकर*
*नवीन जयहिंद ने कहा कि विपक्ष को तो प्रदर्शन करना चाहिए। युवाओं को भी अपनी आवाज उठानी चाहिए, लेकिन ऐसे लोगों से बचकर रहे। ऐसे लोग खुद कुछ नहीं करते, लेकिन दूसरों को उकसाकर उनकी जिंदगी खराब कर सकते है। ऐसे लोगों के बहकावे में ना आए।
