गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

Admin
By Admin
13 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

*महिला कालेज सेक्टर-14 में किया पौधरोपण*

राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लेते हुए पौधे लगाए। कार्यक्रम में लगभग 70 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के महत्व तथा पौधों की देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

*द्रोणाचार्य कालेज में स्वच्छता अभियान *

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा कचरे का उचित निपटान करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के महत्व पर जोर दिया गया।

*साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर भी दिया जोर*

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और मजबूत पासवर्ड के महत्व के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही मोबाइल एप डाउनलोड करें और सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या एसएमएस पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…