डीएलएसए ने लोक अदालतों के प्रति आमजन को किया जागरूक।

Admin
By Admin
9 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम की ओर से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन में स्थायी लोक अदालतों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गांव टीकली, सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल और सदर बाजार में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए, गुरुग्राम के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में नागरिकों को स्थायी लोक अदालतों की भूमिका, कार्यप्रणाली और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

शिविरों के दौरान बताया गया कि बिजली, पानी, परिवहन, दूरसंचार, डाक और अस्पताल सहित सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान के लिए स्थायी लोक अदालत एक महत्वपूर्ण मंच है। नागरिकों को इन अदालतों के माध्यम से उपलब्ध कानूनी उपचारों तथा वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।जागरूकता कार्यक्रमों में पैरा-लीगल वालंटियर्स (पीएलवी), पैनल अधिवक्ताओं और विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े सदस्यों ने नागरिकों को जानकारी दी। इस दौरान सूचना सामग्री वितरित कर स्थायी लोक अदालतों की कार्यप्रणाली एवं लाभों के बारे में जागरूक किया गया।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…