गुरुग्राम स्थित (एमडीयू-सीपीएएस) की छात्रा सुदीक्षा ने तैराकी प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन।

Admin
By Admin
19 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेक्टर-40, गुरुग्राम स्थित सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज़ (एमडीयू-सीपीएएस) की पांच वर्षीय बीए.एलएल.बी. पाठ्यक्रम की छात्रा सुदीक्षा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।

गत 21 सितंबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में सुदीक्षा ने कुल 13 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम रनर-अप ट्रॉफी भी हासिल की।सुदीक्षा ने विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित पदक प्राप्त किए:• 50 मीटर बैकस्ट्रोक – स्वर्ण पदक• 200 मीटर बैकस्ट्रोक – स्वर्ण पदक• 400 मीटर फ्रीस्टाइल – स्वर्ण पदक• 200 मीटर बटरफ्लाई – स्वर्ण पदक• 100 मीटर बटरफ्लाई – स्वर्ण पदक• 50 मीटर बटरफ्लाई – रजत पदक• 100 मीटर बैकस्ट्रोक – रजत पदक• 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले – रजत पदक• 100 मीटर फ्रीस्टाइल – कांस्य पदक• 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – कांस्य पदक• 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – कांस्य पदक• 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक – कांस्य पदक• 200 मीटर फ्रीस्टाइल – कांस्य पदकइस शानदार उपलब्धि पर एमडीयू-सीपीएएस के निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने सुदीक्षा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि सुदीक्षा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करेगी।प्रो. अहलावत ने कहा कि एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में खेल सुविधाओं एवं खेल संबंधी आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित करता है उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों पर खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है और अपनी उपलब्धियों के माध्यम से विश्वविद्यालय एवं संस्थान का गौरव बढ़ाया है।सुदीक्षा की इस उल्लेखनीय सफलता पर एमडीयू-सीपीएएस के शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करेंगी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…