गुरुग्राम के सोहना नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए करप्शन फ्री इंडिया ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

Admin
By Admin
40 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नगर परिषद सोहना में वर्ष 2014 से 2026 तक करवाए गए विकास एवं निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया हरियाणा प्रदेश टीम ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार एवं विजिलेंस विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन एसडीएम कार्यालय सोहना में तहसीलदार यशवंत को सौंपा गया। ज्ञापन में नगर परिषद के विकास कार्यों, टेंडर, खरीद, भुगतान, बजट एवं प्रस्तावों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई। सामाजिक कार्यकर्ता बिरजू अधाना ने कहा कि नगर परिषद से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद पिछले वर्षों में हुए अन्य कार्यों की भी जांच आवश्यक है, ताकि सरकारी धन के उपयोग की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

श्री अधाना ने कहा कि जांच केवल कागजी रिकॉर्ड तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक कार्य का मौके पर भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन कराया जाए। जहां अनियमितता या सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हो, वहां नियमानुसार जिम्मेदारी तय कर रिकवरी एवं कार्रवाई की जाए।इस दौरान अमित गर्ग, महेंद्र मामला, सोनू अवाना, महेंद्र सैनी, महेश खटाना, पंडित पाठक सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।करप्शन फ्री इंडिया हरियाणा प्रदेश टीम ने सरकार एवं विजिलेंस विभाग से निष्पक्ष जांच कर जनता के सामने पारदर्शी रिपोर्ट रखने की मांग की।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…