गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड पर कमला नेहरू पार्क में रविवार को द्रोण रेहड़ी-पटरी फेरी कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों तथा कालोनियों से आए सैकड़ों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, नवगठित कमेटी ने गुरुग्राम पुलिस और नगर निगम आयुक्त पर तानाशाही का आरोप लगाया। कमेटी ने रेहड़ी-पटरी वालों के रोजगार के बेहतर अवसर बनाने की मांग की।
उन्होंने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने पर जोर दिया। कमेटी ने जल्द ही टाउन वेंडिंग समिति की बैठक बुलाने की भी मांग की। बैठक में बकाया वेंडिंग जोन बनाने पर चर्चा करने की बात कही गई। सुरेंद्र यादव को कमेटी का प्रधान चुना गया। गजेंद्र को उप प्रधान और राजेंद्र सरोहा को महासचिव बनाया गया।
