गुरुग्राम डीसी ने भारी बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी किया,गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील।

Admin
By Admin
35 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वार शनिवार सुबह जारी की गई ताजा नाउकास्ट चेतावनी के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी उत्तम सिंह ने आमजन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती निर्देश जारी किए हैं। आईएमडी ने अगले 2-3 घंटों के दौरान 15 एमएम प्रति घंटे से अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा से यथासंभव बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। विशेष रूप से जलभराव वाली सड़कों, अंडरपास तथा निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को पानी से भरे रास्तों अथवा जलभराव वाले हिस्सों को पैदल या वाहन से पार न करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि पानी की गहराई और सड़क की स्थिति का सही अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।उन्होंने नागरिकों से पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। तेज हवाओं और बारिश के दौरान इनके आसपास खड़े होने से दुर्घटना का खतरा हो सकता है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी होने वाले आगामी अलर्ट और दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती एवं बचाव संबंधी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…