मानेसर निगम क्षेत्र के गांव कासन स्थित बाबा पूर्णमल मंदिर में नाथ परंपरा त्रिवेणी महोत्सव एवं गोगा नवमी उत्सव का भव्य आयोजन।

Admin
By Admin
24 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नाथ परंपरा की पावन विरासत, धर्म-संस्कृति, सनातन मूल्यों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव कासन स्थित बाबा पूर्णमल मंदिर में नाथ परंपरा त्रिवेणी महोत्सव एवं गोगा नवमी उत्सव का भव्य आयोजन 5 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे से होगा। उक्त जानकारी मानेसर नगर निगम के मनोनीत पार्षद सत्यदेव शर्मा ने दी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय योगीनाथ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रांत धर्माचार्य डॉ. योगी अनूप नाथ करेंगे। आयोजन में पटौदी विधायक श्रीमती विमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, भाजपा महामंत्री एवं पूर्व पटौदी विधायक श्री सत्य प्रकाश जरावता तथा भाजपा गुरुग्राम महानगर के जिला अध्यक्ष श्री अजीत यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य नाथ परंपरा की गौरवशाली संस्कृति और धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…