गुरुग्राम की सोसाइटी में एयर इंडिया कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी।

Admin
By Admin
30 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में एक एअर इंडिया कर्मी की पत्नी ने घरेलू कहा सूनी में फांसी का फंदा लगाकर अपने ही फ्लैट में जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला सेक्टर-71 स्थित सीएचडी एवेन्यू सोसाइटी में पति के संग रह रही थी।परिजनों के अनुसार रात में पति से किसी बात पर झगड़े के बाद वह दूसरे कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आईं तो पति ने खिड़की का शीशा तोड़ा। अंदर पत्नी फंदे पर लटकी मिली। उनकीएक 9 साल की बेटी भी है।

घटना की सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के ऑफिस कर्मियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों से बातचीत के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। पति एअर इंडिया में, खुद रियल एस्टेट कंपनी में थी। मृतका की पहचान कीर्तिमई मिश्रा के रूप में हुई है। वह रियल एस्टेट कंपनी स्मार्ट वर्ल्ड में काम करती थीं और पति युवराज शर्मा एअर इंडिया ट्रेनिंग एकेडमी में सेवाएं दे रहे हैं। दंपत्ति मूल रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं।पति-पत्नी में रात में झगड़ा हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले कीर्तिमई का पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर लेट गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह खिड़की का शीशा तोड़कर रूम में गया पति सुबह काफी देर तक कीर्तिमई कमरे से बाहर नहीं आईं तो पति ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर गया। अंदर कीर्तिमई फंदे पर लटकी मिलीं। वहीं तीन दिन पहले भाई आया था राखी बंधवानेपरिवार के मुताबिक, तीन दिन पहले सब ठीक था। कीर्तिमई का भाई ओडिशा से गुरुग्राम आया था। उसने बहन से कहा था कि वह राखी पर नहीं आ पाएगा, इसलिए पहले ही राखी बंधवा रहा है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…