गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

Admin
By Admin
4 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा संचालित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान उपलब्ध कराना है। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए उसका निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति पर भी विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर में विभिन्न नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का समाधान किया तथा लंबित मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर एसीपी मुकेश कुमार, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, एटीपी ज्योति यादव, प्लानिंग ऑफिसर सचिन सिंह, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, एसडीओ सुमन कश्यप, इनवेस्टिगेटर संजय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा…

हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील…

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ…

गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला…