गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

Admin
By Admin
303 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक लेने पहुंचे। जिसमें कई मुद्दों पर अहम् निर्देश अधिकारियों को दिए। आज की बैठक में 17 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए 14 का समाधान मौके पर ही कर दिया। वहीं तीन पैंडिंग करते हुए अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए। बिजली-पानी, साफ-सफाई तथा शहर को सड़क जाम व अतिक्रमण मुक्त के निर्देश भी दिए गए।

*निगम के पूर्व पार्षद रविंद्र के भाई व अन्य पर सीएम ने दिए अवैध कालोनी काटने पर FIR के दिए निर्देश*

सीएम ने बैठक में श्री कृष्णा कॉलोनी झुण्ड सराय वीरान आरडब्ल्यूए की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।आरडब्ल्यूए द्वारा दी गई दरखास्त व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव से पटौदी रोड पर गांव झुण्ड सराय विरान में सतीश व राजबीर ने मिलकर प्लाट काटे थे,जिनका बाद में आपसी विवाद के कारण बार बार CM विंडो पर शिकायतें होती रही है और 3- 4 बार डीटीपी विभाग द्वारा वहा तोड़ फोड़ भी की गई है, जिससे आमजन बहुत परेशान हुए। जिसपर प्लाट लेने वालों ने इन दोनों को कई बार सामाजिक तौर पर समझौता भी करवाना चाहा परन्तु कोई अनुकूल परिणाम नहीं निकला। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।डीसी को दी शिकायत में बताया गया कि डीलर सतीश व राजबीर का आपसी विवाद लेन देन का है। जो कॉलोनी इन्होने मिलकर काटी उसकी जमीन इन्ही लोगों के नाम पर है उसी पर विवाद है जो की ये उस रास्ते की जमीन को बेच रहे है, उस जमीन के खरीददार रास्ते को कब्ज़ा करना चाहते है। जिससे आरडब्ल्यूए के लोग रोकते है तो हमारी कॉलोनी की शिकायत किसी अपने चहेते से करवाकर तोड़-फोड़ करा दी जाती है। इनका आपस में कई सिविल व फोजदरी मामले अदालत में भी चल रहे हैं।

आरडब्ल्यूए ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ एक शिकायत सीएम विंडों पर दी। जिसके बाद मैडम अनु यादव जो की सीएम विंडो की एमीनेट पर्सन है उन्होंने भी अपनी टिपण्णी लिख कर दी है।वहीं आरडब्ल्यूए ने अपनी दरखास्त में कालोनी को नियमित करने की गुहार लगाते हुए मूलभूत सुविधाएं व डीटीपी विभाग द्वारा किसी भी कार्यवाही से बचाने की गुहार लगाई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए सीएम ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

वहीं उक्त मामले में यह भी चर्चाएं है कि इस सभी मामलों का मुख्य कर्ताधर्ता भाजपा का पूर्व निगम पार्षद रविंद्र है,जो आजकल केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की हजुरी में लगा रहता है। जिसपर पहले भी कई मामले अदालत में चल रहे हैं।वहीं उक्त रास्ते की जमीन को किसी फर्जी जीपीए से हरियाणा पीपली के किसी पहलवान गैंगस्टर व आखुपुर के किसी दबंग को दे दी है। जिससे कालोनी वासी काफी डरे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि उक्त मामले में सीएम के आदेश पर पुलिस कितने दिनों में क्या कार्यवाही करतीं हैं,या किसी राजनीतिक दबाव के चलते अन्य मामलों की तरफ रफा-दफा करतीं हैं।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…