ब्राह्मण समाज दिल्ली एनसीआर (रजि.) ने किया तीज पर्व मिलन समारोह आयोजित।

Admin
By Admin
23 Views

Folow Us

नई दिल्ली, संवाददाता: ब्राह्मण समाज दिल्ली एनसीआर{रजिस्टर्ड} सभा द्वारा 15 अगस्त 2026 को भगवान परशुराम प्रतिष्ठान भवन अवंतिका रोहिणी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस व तीज के महोत्सव पर ब्राह्मण मिलन समारोह आयोजित किया गया।सभा की अध्यक्षता श्री सुभाष शर्मा नेताजी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज एनसीआर ने की व सभा के संयोजक आचार्य विद्यारतन महासचिव/चेयरमैन ब्राह्मण वैवाहिक बोर्ड ने ब्राह्मण मिलन समारोह का बखूबी से संचालन किया, सभा का शुभारंभ वेद मंत्रों व दीपप्रज्वल्लन कर किया गया, सबसे पहले राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये, श्री लष्मीनारायन भारद्वाज नांगल वाले ने नाट्यमंचन कर आजादी के दीवानों पर गीत का बहुत ही अच्छा मंचन किया, श्री दिनेश शर्मा रिटायर्ड एसीपी व मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट,श्री तिलक राज वत्स व डॉक्टर विजय कौशिक ने भी तीज महोत्सव के व देश भक्ति के गीत सुनाएं,विप्र सभा कृष्ण विहार बुद्ध विहार के महामंत्री श्री मयंक जमदग्नि ने बहुत ही सुंदर ढंग में भगवान परशुराम चालीसा जो उन्हें कण्ठस्थ याद है बहुत ही उतेजित स्वर में सुनाई ।

!*सभा’ में उपास्थित होने वाले अन्य रजिस्टर्ड सभाओं के अध्यक्षों में प्रमुख अधिवक्ता आर डी वत्स{मुंडका},नरेश शर्मा नीतू,आदित्य मोहन शर्मा,विजय तिवारी,डॉ वी के जमदग्नि,श्री कृष्ण कौशिक,कर्मवीर अत्रि,इंदर दत्त शर्मा,पंडित हरि राम वत्स, श्री कृष्ण दत्त प्रधान, कृष्ण दत्त भारद्वाज गणेश आदि ब्राह्मण नेताओं ने भाग लिया।

*सभा के जिला अध्यक्ष सर्वश्री पुरुषोत्तम कौशिक{बाहरी दिल्ली बवाना} जे पी शर्मा{नजफगढ़},संजय भारद्वाज {नरेला अलीपुर},सुनील वत्स{गुरुग्राम} के के कौशिक/नीतीश वत्स{ बहादुरगढ़} व वीरेंद्र शर्मा{नोएडा} ने सभा में आएं सभी ब्राह्मण भाइयों का पटका पहना कर स्वागत किया, ब्राह्मण वैवाहिक बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन श्री एस सी वशिष्ठ जी का स्वागत सभा के अध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा जी ने किया, बदरपुर से आये श्री यौवन शर्मा व नरेश शर्मा ने श्री सुभाष शर्मा, आचार्य विद्यारतन,एडवोकेट आर डी वत्स व नरेश शर्मा नीटू को भगवान परसुराम का चित्र व शाल भेंट कर सम्मान किया, सभा में प्रमुख सर्वश्री नरेश कौशिक सचिव,नरेंद्र भारद्वाज{आ. सदस्य खेराखुर्द},सुरेंदर मोहन शर्मा{आजी.सदस्य मुखमेलपुर}बालकिशन भारद्वाज{कार्यकारिणी सदस्य},नीरज कौशिक{रोहिणी आजी.सदस्य}रमेश जोशी{आजी. सदस्य}अजय कौशिक{सुल्तानपुर माजरा आजी. सदस्य}राजेश शर्मा बवाना आजी.सदस्य} के अलावा अन्य सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा…

हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील…

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ…

गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला…