गुरुग्राम, संवाददाता,: गुरुग्राम में मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही सभी छोटे-बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं की बारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर क्षेत्र में ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस वर्ष शिवरात्रि पर सुरक्षा, आस्था और प्रबंधन का एक अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाएं मांगी। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इसमें विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक मंदिरों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
वहीं माता शीतला माता मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर, गुफा वाले मंदिर, प्रेम मंदिर, और सेक्टर-4 , गांव मोलाहेडा,डुणडाहेडा,सरहोल सहित अधिकांश शिव मंदिर में भक्तों की कतारें कई किलोमीटर लंबी नजर आईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को अति प्रिय बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल, फूल, और पंचामृत अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की।
गुरुग्राम के गुफावाले मंदिर सेक्टर-12 में शिवलिंग पर जल चढ़ाते श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। वहीं जो पिछले कई दिनों से कठिन पैदल यात्रा कर हरिद्वार,गोमुख से शहर पहुंचे कांवड़ियों ने स्थानीय शिवालयों में पहुंचकर अपनी कांवड़ चढ़ाई और भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया। कांवड़ियों का स्थानीय निवासियों और सामाजिक संस्थाओं ने जोरदार स्वागत किया।
गुरुग्राम में कांवड़ियों का दिल्ली बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया गया। गुरुग्राम में कांवड़ियों का दिल्ली बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया गया।महिला पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने बेहद कड़े इंतजाम किए थे। सभी मुख्य मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटियां लगाई गई थीं ताकि महिला श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो।सीसीटीवी से निगरानी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मंदिरों के एंट्री और एग्जिट गेट समेत पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया था। ट्रैफिक पुलिस ने भी कांवड़ मार्गों और मंदिरों के रूट पर विशेष डायवर्जन किया था, जिससे शहर में कहीं भी जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। कार्यक्रम मंदिरों में भव्य आरती का आयोजन किया गया, वहीं शिव मंदिरों में भजनों और भक्ति संगीत का दौर देर तक चलता रहेगा। जिले के प्रसिद्ध शिव धाम इच्छा पूरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।
