गुरुग्राम के सेक्टर-18 हिपा रोड़ पर विकास कार्यों का अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Admin
By Admin
24 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका, डॉ. जयवीर यादव, कनिष्ठ अभियंता भूपेंद्र शर्मा तथा स्वच्छता टीम एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने वार्ड-2 के अंतर्गत हिपा रोड, सेक्टर-18 स्थित विभिन्न स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर चल रहे विकास एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को कार्य अनुबंध के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा जहां आवश्यक सुधार की आवश्यकता पाई गई, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, प्रगति की समीक्षा लगातार की जाए तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर रहा है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक परियोजना को निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं समय सीमा के अनुरूप पूरा कर नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…