गुरुग्राम के सैक्टर-10A बसई में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी।

Admin
By Admin
54 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसई चौक के पास सोमवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का शव बेहद संदेहास्पद और अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राहगीरों ने बसई चौक के पास एक महिला का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के शरीर के नीचे के कपड़े घुटनों तक खिसके हुए थे और ऊपर के कपड़े भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हालत में थे। शव की इस स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। मृतक महिला के शरीर पर चोट या गंभीर जख्म के कोई निशान नहीं मिले हैं। इस वजह से मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

सेक्टर-10 थाना पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे की यह पता लगाया जा सके कि शव को वहां कौन छोड़कर गया। इसके साथ ही हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतों की भी जांच की जा रही है ताकि मृतका की शिनाख्त जल्द से जल्द हो सके।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…