गुरुग्राम में नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर प्रेमिका के साथ नेपाल भागे आरोपी पति को पुलिस के किया गिरफ्तार।

Admin
By Admin
70 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: पुलिस ने मानेसर क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक विवाहिता महिला की शादी के तीन महीने बाद पति द्वारा की गई हत्या कर फरार हुए प्रेमी युगल को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता था। इसी वजह से उसने शादी के बाद ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।मिली जानकारी के अनुसार गत माह 21 मई को आरोपी पति किसी बहाने से पत्नी को अपनी गर्लफ्रेंड के किराए के कमरे पर ले जाकर वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में छिपा कर दोनों फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद दोनों नेपाल भाग गए थे। करीब एक महीन बाद मानेसर लौटे तो पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में परिजनों के अनुसार बताया गया है कि ममता की शादी इसी साल 19 फरवरी को मानेसर गांव के रहने वाले अंकित भगत के साथ हुई थी। वह कोई नौकरी नहीं करता था घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता है। फिर अचानक 21 मई को मधु संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गई। ससुराल वालों ने मधु के पिता अशोक को फोन किया। वहीं आरोप लगाया कि आपकी बेटी घर से सारे सोने-चांदी के गहने और जेवरात लेकर किसी के साथ भाग गई लगती है।जिसकी सूचना मधु के परिवार ने मानेसर थाने में गुमशुदगी की जानकारी दी। मायके वालों ने भी अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने ममता को उसके पति अंकित के साथ स्कूटी पर बैठकर कहीं जाते हुए देखा था।

पुलिस और मायके वालों का शक अंकित पर और गहरा गया। पुलिस ने जब अंकित के बारे में आस-पड़ोस से हिस्ट्री की जांच पड़ताल की गई, तो पता चला कि उसने मानेसर बस स्टैंड के पास एक कमरा किराए पर ले रखा था, जहां एक अन्य युवती के साथ काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस जब बताएं गए उस किराए के मकान पर पहुंची, तो कमरा बाहर से बंद था। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। पूरे कमरे में तेज गन्दी बदबू फैली हुई थी। पुलिस जब अंदर बने बाथरूम की तरफ बढ़ी, तो वहां मधु का सड़ चुका शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल अंकित करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। उसने हथियार पहले ही रजनी के कमरे में छिपा रखा था। वारदात के बाद दोनों पहले हरिद्वार पहुंचे और वहां से नेपाल भाग चलें गए। भारत वापस आते ही पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को दबौचा लिया।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…