गुरुग्राम के सैक्टर 22 में पुलिस की शय पर अवैध रेहड़ी-पटरी मंडी में अवैध वसूली का धंधा जोरों पर सीएम को भेजी चिट्ठी।

Admin
By Admin
35 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश कोशिक : गुरुग्राम के सेक्टर-22 स्थित पुलिस रेस्ट हाउस के समीप कथित रूप से संचालित हो रहे अवैध रेहड़ी-पटरी बाजार, सरकारी ग्रीन बेल्ट और सड़क पर अतिक्रमण तथा अवैध वसूली को लेकर स्थानीय गांव मोलाहेडा के ग्रामीणों ने थाना पालम विहार प्रभारी को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मोलाहेडा के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस सहित सीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया गया है कि गांव मोलाहेड़ा निवासी वेद प्रकाश उर्फ वेद उसकी पत्नी शकुंतला तथा लड़की सहित कुछ अन्य दबंग लोगों द्वारा स्थानीय थाना पालम पुलिस के एडीशनल एसएचओ दिनेश राठी व अन्य भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से पुलिस रेस्ट हाउस के पास हुड्डा तथा गांव की फिरनी नम्बर 49, गढ्ढे खाद खसरा नंबर 57 तथा सरकारी ग्रीन बेल्ट एवं सड़क पर अवैध रूप से रेहड़ी-पटरी सब्जी मंडी लगवाई जा रही है। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है जहां से उपरोक्त लोगों द्वारा अवैध वसूली भी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि के कारण क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता बाधित हो रहा है। शिकायत के अनुसार बाजार से फैलने वाली गंदगी के कारण क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है और आवारा गायों व कुत्तों का जमावड़ा बढ़ने से दुर्घटनाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि वेदप्रकाश वग़ैरह पर अवैध वसूली के मामले में पहले भी कई बार एफ आई आर भी दर्ज हो चुके हैं और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। साथ ही सेक्टर-22 आरडब्ल्यूए पार्कट-डी के प्रधान हितेश यादव द्वारा भी मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई दोषियों पर नहीं हुई है। जिससे उनके होंसले बुलन्द हो रहें हैं। वहीं ग्रामीण अमीत कुमार, सुरेश कुमार,नरेंद्र कुमार, महीपाल, विनोद, बिन्दु, कृष्ण तथा नरेश शर्मा ने बताया कि गांव में अक्सर यह बात सुनी जाती है ( चर्चा होती है) कि वेदप्रकाश एक किमीनल किस्म का व्यक्ति हैं,जिसपर चोरी,डकेती, अवैध वसूली के कई मामले थाना उधोग विहार,पालम विहार,बजघेडा गुरुग्राम तथा दिल्ली के नजफगढ़ में भी दर्ज हो चुके हैं। वहीं उसने पटौदी की एक गौशाला में लाखों का गोलमोल किया है। वहीं गांव मोलाहेडा के गढ्ढा खाद्य खसरा नंबर 57 में भी निगम अधिकारियों से साजबाज होकर अदालत को गुमराह करके सिविल केस दायर किया है। जिसकी भी शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध रेहड़ी-पटरी बाजार को तत्काल हटाया जाए, सरकारी ग्रीन बेल्ट और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, मामले में शामिल व्यक्तियों एवं यदि किसी अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों ने शिकायत की एक एक प्रति पुलिस आयुक्त व उपायुक्त गुरुग्राम, नगर निगम आयुक्त, मुख्य सचिव हरियाणा, डीजीपी हरियाणा तथा मुख्यमंत्री हरियाणा को भी भेजी गई है। अब देखना यह होगा कि इसपर कुछ कार्रवाई होगी या भष्टाचार के चलते मामले में लिपापोती करके अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…