हरियाणा के हिसार की हांसी सीआईए पुलिस पर फर्जी केस में फंसाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रतिक्रिया दी।

Admin
By Admin
7 Views

Folow Us

हिसार, संवाददाता: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने कहा है कि पुलिस के जो अधिकारी नेताओं के इशारों पर या अपनी रंजिश निकालने के लिए आम नागरिकों को झूठे केस में फंसाते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे नेताओं पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें फांसी की सजा दी जाए, तो भी कम है। मनोज राठी ने कहा कि हाल में ही सामने आया है कि किस प्रकार सीआईए हांसी पुलिस टीम ने निर्दोष एक बैंक मैनेजर से मारपीट की और उसे झूठे केस में फंसाने के लिए एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। उन्होंने कहा कि यह तो मैनेजर ने अपने पूरे तथ्य रखे, जिस पर गौर करते हुए माननीय अदालत ने न केवल मैनेजर को बाइज्जत बरी कर दिया बल्कि सीआईए के तत्कालीन प्रभारी कप्तान सिंह सहित उनके अन्य चहेतों को नोटिस जारी करके जवाब मांग लिया।

उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक किसी वजह से पुख्ता तथ्य एकत्रित न कर पाए या अदालत में पेश न कर पाए तो ऐसे भ्रष्ट व रंजिश निकालने वाले पुलिस अधिकारियों की बदौलत किसी निर्दोष को जेल में चक्की पिसनी पड़ सकती है। कांग्रेस नेता श्री राठी ने कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करते हैं या फिर अपनी रंजिश निकालने के लिए निर्दोषों को फंसाते हैं और फिर उनसे मोटी रकम ऐंठ लेते हैं। इस प्रकार के अधिकारी डकैत होते हैं, जो वर्दी पहनकर और सरकार से लाइसेंस लेकर डकैती मारते हैं। पुलिस का काम आम लोगों को इंसाफ देना होता है, लेकिन अगर इंसाफ देने वाला ही लोगों को झूठे मुकदमा में फंसाने लग जाए तो लोग कहां जाएंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीआईए टीम ने जो कृत्य किया है, उसके चलते उन्हें कठोर सजा देनी चाहिए औेर तुरंत उनको नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए ताकि और अधिकारियों में भी संदेश जाए। उन्होंने कहा कि हम न्याय की लड़ाई लड़ने वाले बैंक मैनेजर के साथ हैं और ऐसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हर स्तर पर जाएंगे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जुन के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

गुरुग्राम, संवाददाता : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर…

गुरुग्राम में DLSA जुलाई माह में जिलेभर में आयोजित करेंगे विधिक जागरूकता शिविर।

गुरुग्राम, संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम द्वारा जुलाई माह में…