हरियाणा के RTI एक्टिविस्ट पीपी कपूर को स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सहयोगी ने दी फ़ोन पर धमकी,पुलिस में दर्ज कराई शिकायत।

Admin
By Admin
11 Views

Folow Us

पानीपत, संवाददाता : हरियाणा के वरिष्ठ नागरिक आरटीआई एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता कॉमरेड पीपी कपूर ने स्वामी ज्ञानानंद गीता मनीषी के सहयोगी सुरेश भसीन पर फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक पानीपत, डीएसपी समालखा और थाना प्रभारी समालखा को दी गई शिकायत में पीपी कपूर ने बताया कि 12 जून को दोपहर करीब 1:07 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई, जिसमें कथित रूप से सुरेश भसीन ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कॉल के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने स्वामी ज्ञानानंद महाराज के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट क्यों साझा की है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।पीपी कपूर का दावा है कि कॉल के कुछ मिनट बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया। उन्होंने कहा कि कॉल रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य शिकायत के साथ पुलिस को सौंप दिए गए हैं।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह विवाद 11 जून को सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त पोस्ट के माध्यम से उन्होंने स्वामी ज्ञानानंद महाराज गीता मनीषी की पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई थी, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं।पीपी कपूर ने कहा कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।फिलहाल पुलिस की ओर से शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। लेकिन पुलिस के जांच अधिकारी से उनके मोबाइल पर फोन किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया जिससे उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका।बता दें कि आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने हरियाणा सरकार में हो रहे काफी भष्टाचार के मामले उजागर किए हैं, वहीं लोकायुक्त में भी कुछ शिकायत भेजी हुई है। वर्तमान में उन्होंने एक विधायक,सांसद व डीसी पर भी पानीपत में अवैध कालोनी काटने की शिकायत लोकायुक्त में दी थी। जिससे प्रदेशभर की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article

और पढ़ें

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जुन के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

गुरुग्राम, संवाददाता : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर…

गुरुग्राम में DLSA जुलाई माह में जिलेभर में आयोजित करेंगे विधिक जागरूकता शिविर।

गुरुग्राम, संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम द्वारा जुलाई माह में…

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी…

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया पौधरोपण।

गुरुग्राम, संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के…