जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद विवादों में अधिवक्ता विनिता वशिष्ठ ने PC कर गंभीर आरोप लगाते हुए किया बड़ा खुलासा।

Admin
By Admin
211 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा की सबसे बड़ी गुरुग्राम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसमें दिनों दिन एक दुसरे पर जहां आरोप लग रहे हैं, वहीं बीसीआई तक भी मामला पहुंच गया है,जिसका खुलासा वरिष्ठ अधिवक्ता विनिता वशिष्ठ ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता कर बार एसोसिएशन के भीतर हुई घटनाओं, चुनावी प्रक्रिया और विभिन बार काउंसिलों के समक्ष चली सुनवाई को लेकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए काफी बड़ा खुलासा किया हैं। जिससे बाहर कौन सी ऑफ इंडिया पर भी उंगलियां उठने लगी है।

वहीं मिडिया के सामने वकील ने दावा किया है कि उनके पास पूरे मामले से जुड़े काफी ऑडियो, विडीयो, रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप संदेश और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं।प्रेसवार्ता में एडवोकेट विनीता ने बताया कि जनवरी 2026 में तत्कालीन अध्यक्ष निकेश राज यादव के इस्तीफा देने के बाद उसे एड-हॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फरवरी में हुई बार की सामान्य सभा की बैठक में उसे बोलने का अवसर नहीं दिया गया और कुछ अधिवक्ताओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया भी। वहीं हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी के समक्ष सुनवाई में बार एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि कोरम पूरा न होने और अव्यवस्था के कारण बैठक सफल नहीं मानी जा सकती।

विनिता वशिष्ठ ने बताया कि वह 4 जून 2026 को गुरुग्राम बार के लगभग 15-20 अधिवक्ताओं के साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया पहुंची। चेयरमैन अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा से मामले की सुनवाई का अनुरोध किया गया। डेढ़ घंटे चली सुनवाई के दौरान, मनन कुमार मिश्रा ने उपस्थित अधिवक्ताओं के समक्ष आदेश सुनाया और लिखवाया, जिसमें उन्हें गुरुग्राम बार एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित किया गया।जिसकी सुनवाई प्रक्रिया से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा व्हाट्‌सएप संदेश और अन्य डिजिटल स्वाक्ष्य उनके पास उपलब्ध है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सुपरवाइजरी हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी ने पूर्व आदेशों को निरस्त करते हुए नए सिरे से निर्णय के निर्देश दिए भी दिए।

*व्हाट्सएप संदेश और फोन कॉल के आरोप*

उनको कहा कि सुनवाई के बाद चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा का संदेश आया कि अब वह ही गुरुग्राम बार एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। आदेश की प्रति मांगे जाने पर कहा गया कि आदेश उनके सचिव को भेज दिया गया है, लेकिन जांच में आदेश नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बताया कि रात करीब 10:45 पर बजे फोन कर उसे कहा गया कि यदि यह अधिवक्ता अजय चौधरी का समर्थन नहीं करेंगी तो उनका आदेश जारी नहीं होने दिया जाएगा और अगले दिन फिर फोन कर अजय चौधरी से मिलने की सलाह दी गई। जबकि उन्हें चौधरी के चुनाव लडने पर सीबीआई जांच की मांग भी की थी।

*निष्पक्ष जांच और न्याय की अपील*

विनिता वशिष्ठ ने अंत में कहा कि वह न्यायपालिक और बार संस्थाओं की गरिमा में पूर्ण विश्वास रखती हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और व्यायसंगत समाधान चाहती हैं। उन्होंने मीडिया, अधिवक्ताओं और न्यायप्रिय नागरिकों से अपील की कि मामले के तथ्यों को निष्पक्ष रूप से सामने लाया जाए और उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग किया जाए। सभी अधिवक्ता सच्चाई का साथ दे।उन्होंने कहा कि उसे बातों ही बातों में डराया भी गया जिसकी रिकार्डिंग होने का भी उन्हें दावा किया है,मुलाकात के दौरान पूर्व चेयरमैन अधिवक्ता राकेश गुप्ता की रिकॉर्डिंग के बारे में पूछताछ की गई। रिकॉडिंग होने की पुष्टि पर कहा गया कि उनका लाइसेंस रद्र कराया जा सकता है और उनके पास उनके खिलाफ भी शिकायतें हैं। आपके पति पर भी केस दर्ज करवा सकते हैं। वह तो केवल औपचारिकता पूरी करने आए हैं।

एडवोकेट विनीता वशिष्ठ ने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराना है ताकि बार संस्थाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार व भेदभाव तथा धमकी की शिकायत थाना शिवाजी नगर, पुलिस कमिश्नर तथा डीजीपी हरियाणा को भेज कर अपनी व अपने परिवार की जान मान की रक्षा करने की भी गुहार लगा चुकीं हैं।

Share This Article

और पढ़ें

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जुन के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

गुरुग्राम, संवाददाता : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर…

गुरुग्राम में DLSA जुलाई माह में जिलेभर में आयोजित करेंगे विधिक जागरूकता शिविर।

गुरुग्राम, संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम द्वारा जुलाई माह में…

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी…

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया पौधरोपण।

गुरुग्राम, संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के…