गुरुग्राम के समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याए।

Admin
By Admin
15 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की 7 शिकायतों की सुनवाई की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें राजस्व, नगर निकाय, बिजली, जल निकासी एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ समावेशी विकास एवं सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से अध्ययन कर उसका समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा अनुसार उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान किया जाता है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं, जिससे मौके पर ही शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को गति मिलती है।

एसडीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।इस अवसर पर एसीपी हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी, डीडीपीओ नवनीत कौर, प्लानिंग ऑफिसर सचिन सिंह, एक्सईएन आरसी देशवाल , मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, एसडीओ राजेश कौशिक, सुमन कश्यप, रविंद्रपाल सिंह, जेई राजेंद्र सिंह, एई रविंद्र सिंह, एएफएसओ सुनील कुमार, डीएसओ शिवानी, इनवेस्टिगेटर संजय तथा ईओ पंकज सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जुन के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

गुरुग्राम, संवाददाता : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर…

गुरुग्राम में DLSA जुलाई माह में जिलेभर में आयोजित करेंगे विधिक जागरूकता शिविर।

गुरुग्राम, संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम द्वारा जुलाई माह में…

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी…

केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया पौधरोपण।

गुरुग्राम, संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के…