गुरुग्राम जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित।

Admin
By Admin
22 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: जिला गुरुग्राम में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीमें समय-समय पर संयुक्त रूप से पहाड़ी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करें, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी ने अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने, वाहनों की नियमित जांच करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए और कहीं भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आने पर तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।माइनिंग अधिकारी निरंजन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल और मई माह के दौरान जिला में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया। इस दौरान 134 ओवर लोडिंग वाहनों को जब्त किया गया तथा 61 लाख रुपये से अधिक की पेनल्टी वसूल की गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और संयुक्त टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में गुरुग्राम एसडीएम हितेंद्र कुमार, बादशाहपुर एसडीएम संजीव सिंगला, पटौदी एसडीएम दिनेश लुहाच, सोहना एसडीएम अखिलेश, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम (साउथ) के आर ओ सिद्धार्थ, इंस्पेक्टर हतेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…