गुरुग्राम की जिला अदालत में बिल्डिंग में लगीं भयंकर आग से हुआ काफी रिकॉर्ड स्वाह,सोमवार को बंद रहेगी।

Admin
By Admin
29 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में रविवार को जिला अदालत की पुरानी बिल्डिंग के एक भाग में आग लगने से जहां काफी रिकार्ड नष्ट हो गया, वहीं आग के बाद बिल्डिंग का एक हिस्सा भी ढह गया। जिसकी सूचना से हड़कंप मच गया,आग की सूचना मिलने पर पुलिस तथा दमकल विभाग की गाड़ियां आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में अचानक आग की लपटे निकलने लगी,जिसको देखकर वकीलों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और चौकीदार को दी। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब दस घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई। वहीं सोमवार को अदालत की छुट्टी घोषित कर दी गई है।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, अभी मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मेहनत करती रही। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं फायर टीम आग बुझाने का काम कर ही रही थी कि अचानक से बिल्डिंग का एक भाग भरभराकर गिर गया।इस बारे में फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग पर काबू पाने के बाद सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। तभी पता चल सकेगा कि कितना रिकार्ड जला है और कितना बचा है।इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता का घिसा-पिटा बयान भी आया है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। आग के कारण काफी रिकॉर्ड जल गया है। आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…