गुरुग्राम में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई यूपीएससी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा।

Admin
By Admin
39 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम मे रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 20,076 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। डीसी उत्तम सिंह तथा एडीसी सोनू भट्ट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित किया। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित हुई। दोनों शिफ्टों में कुल 6628 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया। एडीसी एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी सोनू भट्ट अल सुबह से ही लघु सचिवालय में मौजूद रहे और उन्होंने खजाना कार्यालय से परीक्षा सामग्री को अपनी निगरानी में विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक भिजवाया।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…