MCG ने पुराने जीआई पेयजल कनेक्शनों के प्रतिस्थापन को लेकर जारी की एडवाइजरी, पालम विहार, सेक्टर 23, 23 ए पर फोकस?

Admin
By Admin
24 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नगर निगम गुरुग्राम ने पालम विहार, सेक्टर-23 तथा सेक्टर-23ए के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए पुराने जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन) पेयजल आपूर्ति कनेक्शनों के निरीक्षण एवं प्रतिस्थापन की सलाह दी है। निगम के अनुसार इन क्षेत्रों का विकास लगभग 20 से 25 वर्ष पूर्व हुआ था तथा बड़ी संख्या में आवास अभी भी पुराने जीआई पाइपलाइन कनेक्शनों के माध्यम से जल आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं।

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि समय के साथ जीआई पाइपलाइनों में जंग लगने, क्षरण तथा अन्य प्रकार की क्षति होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके परिणामस्वरूप जल रिसाव एवं पेयजल के दूषित होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिससे न केवल संबंधित परिवार बल्कि आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।जनहित को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने पुराने एवं क्षतिग्रस्त जीआई पेयजल कनेक्शनों का निरीक्षण करवाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें स्वीकृत नई पाइपलाइनों से शीघ्र प्रतिस्थापित कराएं, ताकि सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मुख्य जलापूर्ति लाइन से व्यक्तिगत आवास तक जाने वाला जल कनेक्शन संबंधित मकान मालिक की व्यक्तिगत संपत्ति एवं जिम्मेदारी है। इसलिए ऐसे कनेक्शनों के रखरखाव, मरम्मत अथवा प्रतिस्थापन का कार्य संबंधित निवासी को अपने स्तर पर और अपने व्यय पर करवाना होगा।निगम प्रशासन ने नागरिकों से निरीक्षण एवं प्रतिस्थापन कार्य के दौरान विभागीय टीमों को पूर्ण सहयोग देने की भी अपील की है, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके तथा क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखा जा सके।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…