गुरुग्राम में पूर्व पार्षद रविंद्र व वेद प्रकाश व अन्य पर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर जमीन अपने नाम करने पर सीपी से लगाईं गुहार।

Admin
By Admin
18 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड तीन के गांव मोलाहेडा निवासी एक जागरूक नागरिक ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर अपने क्षेत्र के पूर्व निगम पार्षद रविंद्र तथा वेदप्रकाश वग़ैरह जिसमें राजस्व और नगर निगम अधिकारियों पर मिलीभगत कर जमीन के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगाएं है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के प्लॉट खसरा नंबर 57 की जमीन को फर्जी दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी के जरिए अपने नाम करवाकर चालाकी से झूठा एफिडेविट अदालत में देकर वेदप्रकाश ने नगर निगम के खिलाफ केस दायर किया है। जबकि वेदप्रकाश का उक्त प्लाट से कोई लेना-देना नहीं है।

शिकायतकर्ता बीर सिंह ने शिकायत की फोटो कॉपी दिखाते हुए बताया कि उनके दादा स्वर्गीय रतन लाल यादव ने 14 जून 1999 को एक पंजीकृत वसीयतनामा तत्कालीन सरपंच नारायण सिंह गवाहों के सामने तैयार किया था, जिसकी एंट्री संयुक्त सब-रजिस्ट्रार कार्यालय गुरुग्राम में रजिस्टर्ड कराई थी। शिकायत के अनुसार इस वसीयत में गांव के प्लॉट नंबर 57 का आधा हिस्सा हीरानंद, हेमकरण और वीर सिंह पुत्र महीपाल के नाम तथा आधा हिस्सा भजनलाल पुत्र वेदप्रकाश के नाम किया गया था। जिसमें भजनलाल की करीब चार वर्ष पहले एक हादसे में मृत्यु हो चुकी है और उसके वारिस नाबालिग बताए गए हैं।बीर सिंह का आरोप है कि उन्हें गांववासियों और चौकीदार गजराज से जानकारी मिली किसी उक्त प्लॉट नगर निगम के नाम राजस्व जमाबंदी में दर्ज है और नगर निगम द्वारा जमीन खाली करने के नोटिस भी जारी किए थे। जिसमें इस मामले को लेकर उसके चाचा वेदप्रकाश ने नगर निगम गुरुग्राम के खिलाफ एक सिविल केस भी दायर किया गया है, जोकि जेएमआईसी निधी बेनीवाल की अदालत में चल रहा है,जिसकी अगली सुनवाई तारीख 13 जुलाई 2026 बताई गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वेदप्रकाश ने पूर्व पार्षद रविंद्र और कुछ राजस्व व निगम अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम करा ली लगती है,तथा उन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अदालत में कथित रूप से झूठा एफिडेविट देकर केस दायर किया होगा। बीर सिंह ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि राजस्व रिकॉर्ड, पंजीकृत वसीयतनामा, निगम रिकॉर्ड और अदालत में चल रहे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। वहीं पीड़ित ने शिकायत की एक प्रति उपायुक्त सहित उच्च अधिकारियों को भी भेजीं है।

वहीं बताया गया है कि वेदप्रकाश ने एक ग्रामीण सतीश भारद्वाज के खिलाफ भी एक फर्जी केस अदालत में डाला हुआ है, जिसमें कथित रूप से प्लॉट नंबर 57 को अपना बताकर भ्रामक बयान भी दिए हुए हैं। वहीं उक्त प्लाट की शिकायत निगम में करने के आरोप सतीश पर लगाएं है, जबकि अपनी गवाही में ना तो निगम से कोई गवाही कराई है,और ना ही शिकायत की कापी अदालत में पेश की है। वहीं लोगों ने बताया कि वेदप्रकाश एक क्रिमिनल किस्म का व्यक्ति हैं, जिसके खिलाफ तो एक बहुत ही गंभीर क्रिमिनल मामला दिल्ली कोर्ट में चला था, वहीं गुड़गांव के उद्योग विहार, पालम विहार, बजघेड़ा में भी सरकारी जमीन पर अवैध सब्जी मंडी लगवाकर अवैध वसूली के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें अदालत को गुमराह करके गवाहों को प्रभावित कर छुट गया था। अगर दुबारा से उसकी फाईलें खोलीं जाए तो सच्चाई सबके सामने आ सकती है।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…