DLSA सचिव निशा ने किया उदयन गर्ल्स होम का निरीक्षण।

Admin
By Admin
24 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सूरा के दिशा-निर्देशन में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम निशा ने उदयन गर्ल्स होम बाल देखभाल संस्थान का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या, समस्याओं और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने संस्थान में मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया और किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई।

डीएलएसए निशा ने संस्थान में बच्चों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वच्छता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे भोजन और पेयजल की व्यवस्था भी देखी। इसके साथ ही पंखे और कूलर जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड भी जांचे। उन्होंने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि जरूरत पड़ने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम से कानूनी सहायता और सलाह ले सकते हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा इस तरह के निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल सही तरीके से सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…