गुरुग्राम में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में उड़ी पीएम और सीएम के निर्देश की धज्जियां, गाड़ियों के काफिले ने विपक्ष को दिया मौक़ा।

Admin
By Admin
20 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने और अनावश्यक खर्च से बचने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपना काफिला छोटा कर सादगी का संदेश दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने भी दो दिनों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू कर ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कदम बढ़ाया है। लेकिन इन अपीलों के बीच गुरुग्राम के एक भाजपा विधायक के सेक्टर-21 स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी।

कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को आमंत्रित किया गया था, जहां करीब 200 गाड़ियों का बड़ा काफिला पहुंचने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर चर्चाएं रहीं कि जब सरकार और शीर्ष नेतृत्व सादगी तथा ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं, तब इतने बड़े स्तर पर वाहनों का जमावड़ा सवाल खड़े करता है।समारोह के दौरान भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी भी खुलकर सामने आती दिखाई दी। चर्चा रही कि क्षेत्र के विधायक व सरकार में मंत्री के करीबी माने जाने वाले कई भाजपाई नेता और जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में नजर नहीं आए। राजनीतिक जानकार इसे संगठन के भीतर बढ़ती खींचतान और स्थानीय स्तर पर असंतोष से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों को भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का मौका मिल गया है। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा जिला अध्यक्ष शहरी तो किसी कार्यक्रम में चंडीगढ़ मीटिंग में गए हुए थे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…