MCG का पेयजल दुरुपयोग पर सख्त एक्शन,सैक्टर 45 में 4 उल्लंघनकर्ता पकड़े,कनेक्शन काट चालान किए।

Admin
By Admin
31 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। निगम ने ऐसे मामलों में कार्रवाई को और तेज करते हुए न केवल चालान किए जा रहे हैं, बल्कि पानी के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।इसी क्रम में शनिवार को अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका के नेतृत्व में निगम की टीम ने सेक्टर-45 क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल के दुरुपयोग के मामलों में एक कनेक्शन को काटने सहित तीन अन्य उल्लंघनकर्ताओं के चालान भी किए गए।*कार वॉश में पीने के पानी का इस्तेमाल, कनेक्शन काटा*निरीक्षण के दौरान सेक्टर-40 के प्लॉट नंबर 1528 पर संचालित कार सेल/परचेज आउटलेट में पीने के पानी से वाहनों की धुलाई की जा रही थी। इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए टीम ने तुरंत संबंधित कनेक्शन काट दिया और 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।*निर्माण कार्य में पेयजल उपयोग पर भी कार्रवाई*इसके अलावा, सेक्टर में भवन निर्माण कार्यों में पेयजल के उपयोग के मामले सामने आए, जिन पर निगम टीम ने तीन उल्लंघनकर्ताओं के 2-2 हजार रुपये के चालान किए।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि पेयजल का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और उल्लंघन पाए जाने पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम की धारा 181 के तहत कनेक्शन काटने सहित कड़ी कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम गुरुग्राम द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई से पेयजल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे पेयजल का जिम्मेदारी से उपयोग करें और दुरुपयोग से बचें।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…