सरकार का नया फरमान – पराली नहीं हरे पेड़ जलाओ,एक पेड़ मां नहीं,माया के नाम : जयहिंद*

Admin
By Admin
17 Views

Folow Us

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने प्रेस वार्ता करके सरकार ओर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और NGT के आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किस तरह से रोहतक जिले में हरे पेड़ों को काटा जा रहा है ओर उन्हें जलाया जा रहा है यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचनी चाहिए ,वहीं रोहतक जिले में न्यायालय के आदेशों को “टॉयलेट पेपर” की तरह समझा जा रहा है।

*हजारों जवान हरे पेड़ों,पक्षियों की हत्या का जिम्मेवार कौन*

जयहिंद ने बताया कि रोहतक के सेक्टर 6 में 38 एकड़ जमीन पर, जहां कोर्ट ने स्टे दिया हुआ है की एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा, वहां सुनियोजित तरीके से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मात्र 15-20 मिनट में करीब 6 एकड़ क्षेत्र में आग फैल गई, जिसमें हजारों हरे-भरे पेड़ जिंदा जल गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी जलकर मर गए।

*हाईकोर्ट व NGT के आदेशों की अनदेखी*

प्रेस वार्ता में उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा और पंजाब में पहले ही वन क्षेत्र कम है, ऐसे में बिना कोर्ट की अनुमति एक भी पेड़ नहीं काटा जा सकता। इसके बावजूद प्रशासन और HSVP के अधिकारी इन आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। क्योंकि जमीन पर कोर्ट ने 2008 में स्टे दिया और 2012 में प्लाट काट दिए गए,उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रोहतक के DC और संबंधित अधिकारी कोर्ट के आदेशों को मानते हैं या नहीं।वहीं जयहिंद ने 10 करोड़ की उगाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर डाली।

*अनुमति और कार्रवाई पर उठे सवाल*

उन्होंने कहा कि DFO ने किस आधार पर अनुमति दी, जबकि केंद्र की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई संभव नहीं है। जयहिंद ने बताया कि 20 साल पुराने पेड़ों को जिंदा जला दिया गया, लेकिन अब तक न कोई FIR दर्ज हुई है और न ही कोई जांच शुरू की गई है।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान,भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा महिलाओं का हुआ अपमान।

गुरुग्राम, सतीश कौशिक: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी…

निगम वार्ड 3 के निवासियों ने पानी सप्लाई लाइन से छेड़छाड़ रोकने बारे कमिश्नर से लगाईं गुहार।

गुरुग्राम, संवाददाता : निगम क्षेत्र वार्ड तीन के अंतर्गत आने वाले गांव…