MCG कमिश्नर ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश, बकाया चालान पर सख्त कार्रवाई,संपत्ति सील व नीलाम की जाएगी।

Admin
By Admin
20 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : अगर ग्रेप के दौरान या अन्य किसी उल्लंघन में आपका चालान नगर निगम गुरुग्राम द्वारा किया गया है और आपने अभी तक उसकी अदायगी नहीं की है, तो अब सावधान हो जाएं। नगर निगम गुरुग्राम ने ऐसे सभी उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है, जिन्होंने चालान राशि का भुगतान नहीं किया है।निगम द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी संपत्तियों को सील करने के साथ-साथ नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बकाया चालान राशि की वसूली की योजना बनाई जा रही है।

*कनिष्ठ अभियंताओं की जिम्मेदारी की तय*

सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कनिष्ठ अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि चालान राशि की रिकवरी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और जल्द से जल्द बकाया राशि वसूल की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि जिन अधिकारियों ने चालान किए हैं, उनकी रिकवरी सुनिश्चित करना भी उन्हीं की जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

* एस्टीमेट बनाने पर शिकंजा,स्वीकृत कार्य पहले पूर्ण होंगे*

बैठक में निगमायुक्त ने विकास कार्यों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य का नया एस्टीमेट तैयार करने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्रस्तुत की जाए। यह बताया जाए कि वह कार्य पहले कब किया गया था और अब उसे दोबारा करने की आवश्यकता क्यों है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जरूरत कोई भी नया एस्टीमेट न बनाया जाए और उन कार्यों को पूरा करें जो पहले से स्वीकृत हैं।

*पोर्टल की शिकायतों का समाधान के निर्देश,लंबित मामलों पर मांगा स्पष्टीकरण*

निगमायुक्त ने म्हारी सड़क पोर्टल, रोड एथीना और सीएचएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।म्हारी सड़क पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिन कनिष्ठ अभियंताओं के पास 40 से अधिक शिकायतें लंबित पाई गईं, उन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही निगमायुक्त ने कहा कि अब इन कार्यों की साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की जाएगी।इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी और रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…