गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

Admin
By Admin
12 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस और डीटीपी की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की करीब 1500 वर्ग गज से ज्यादा की सरकारी जमीन का कब्जा खाली करवाया गया है, जिसकी मार्केट कीमत करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। जिसपर मकान और कुछ दुकाने बनीं हुईं थीं। जहां से लाखों रुपए हर महीने वसूला जा रहा था।बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी मूल रूप से गुरुग्राम के ही गांव नाहरपुर रूपा का रहने वाला है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती के करीब तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया की मां हरजीत कौर (52) और बॉडीगार्ड करणवीर सिंह (29) की हत्या मामले में भी उसका नाम सामने आया था।*कैसे रखा जुर्म की दुनिया में कदम*गैंगस्टर कौशल चौधरी क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पहले सबमर्सिबल रिपेयरिंग का काम करके कड़ी मेहनत से और रोजाना 500 से 1000 रुपए कमाता था। वहीं कौशल के पिता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। परिवार में आपसी जमीन जायदाद में विवाद होने के बाद कौशल ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। साल 2005 में कौशल के भाई की गैंगस्टर सुदेश उर्फ चेलू ने हत्या कर दी थी। जमीनी विवाद और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला कौशल चौधरी बंबीहा गैंग के साथ मिलकर इंटरनेशनल लेवल पर अपना गैंग संचालित करने लगा, जबकि उसकी पत्नी मनीषा चौधरी भी लेडी डॉन के नाम से फेमस है। वर्तमान में दोनों गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद हैं।

बंबीहा गैंग को कुख्यात गैंगस्टर लारेंस का विरोधी गैंग माना जाता है। यह गैंग पंजाब के मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा, जालंधर में इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया सहित कई मर्डर करा चुका है।वहीं पुलिस के अनुसार बताया गया है कि कौशल चौधरी पर 37 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गहन जांच के बाद पाया कि नाहरपुर रूपा में उनकी अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति है, जिसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई का फैसला लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ और काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

*कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के अन्य खुलासे*

वहीं गैंगस्टर सुदेश का मर्डर कराया, जेल गया इसके बाद कौशल ने राजस्थान के बदमाश सूबे गुर्जर और अमित डागर के साथ मिलकर अपना गैंग बना लिया। इसके बाद उसके गुर्गों ने सुदेश का मर्डर कर दिया। सुदेश के मर्डर के बाद कौशल गिरफ्तार हो गया। जेल में उसकी मुलाकात दूसरे बदमाशों के साथ हुई। इसके बाद जेल से ही उसने सुदेश की पत्नी के मर्डर का प्लान बनाया।वह 2017 में दुबई भागा, 2019 में भारत लाया गया साल 2009 में सुदेश की पत्नी की हत्या कराई। इसके बाद से गुरुग्राम में कौशल के खौफ का सिक्का चलने लगा। साल 2017 के आखिर में कौशल थाइलैंड के रास्ते दुबई भाग गया। उसके खिलाफ फरवरी 2019 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ। साल 2019 में उसे दुबई से भारत लाया गया। पुलिस के अनुसार कौशल ने अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए नीरज बवाना से हाथ मिला लिया। कौशल चौधरी को गैंगस्टर लॉरेंस का कट्टर विरोधी माना जाता है। कौशल ने लॉरेंस के करीबी विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या के लिए बंबीहा गैंग को हथियार मुहैया करवाए थे। इस हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। इसके बाद कौशल चौधरी ने खुलेआम धमकी दी कि वह लॉरेंस को भी मार डालेगा। इससे पहले भी कौशल चौधरी ने लॉरेंस के एक करीबी बिजनेसमैन के घर इंग्लैंड में फायरिंग करवाई थी और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी थी

गुरुग्राम से शुरू हुई दुश्मनी पुलिस सूत्रों के अनुसार कौशल चौधरी पहले गुरुग्राम में शराब ठेकेदारों और कुछ उद्यमियों से वसूली करता था। कुछ ठेकेदार लॉरेंस के पास पहुंच गए। जिसके बाद लॉरेंस ने कौशल के कई शूटरों को ठिकाने लगा दिया और शराब के ठेकों में अपनी हिस्सेदारी डाल ली। जिससे कौशल की मंथली बंद हो गई और शूटर भी नहीं रहे।पंजाब में कई मर्डर करा चुका बंबीहा सिंडिकेट में शामिल होने के बाद ही कौशल चौधरी ने अपने गुर्गों के जरिए पंजाब के मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा, जालंधर में इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया सहित कई मर्डर करा चुका है। इसके अलावा बठिंडा, अबोहर, मुक्तसर में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कौशल चौधरी के ठिकानों पर NIA ने भी छापेमारी की थी। करीब दस माह पहले हुई गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर (52) और बॉडीगार्ड करणवीर सिंह (29) की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी मनीषा चौधरी, जिसे पिछले साल पकड़ा गया था।गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी मनीषा चौधरी, जिसे पिछले साल पकड़ा गया था।करीब 7 साल पहले कौशल चौधरी ने गडौली गांव की मनीषा चौधरी (35) से शादी की थी। मनीषा कौशल की दूसरी पत्नी है। वह अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका है। उत्तर भारत के 4 राज्यों में फिरौती क्वीन के नाम से मशहूर लेडी डॉन मनीषा चौधरी को गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पिछले साल 11 नवंबर को एक होटल संचालक से 2 करोड़ फिरौती मांगने पर अरेस्ट किया था। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती और रंगदारी मांगने जैसे 6 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। उसके निशाने पर हरियाणा के अलावा पंजाब, राजस्थान और यूपी के कई नामी कारोबारी थे। सितंबर 2024 में उसने कई राज्यों के बड़े कारोबारियों से फिरौती मांगी थी।

गौरतलब है कि शहर में चर्चाएं है कि नोडल अधिकारी केवल रेहड़ी-पटरी वालों पर ही कार्यवाही कर रहे हैं, सैक्टर 21,22,23, ग्वाल पहाड़ी, नाथुपुर, डूंडाहेड़ा,मोला हेड़ा, सरहौल व अन्य क्षेत्रों से जानबूझकर अतिक्रमण अवैध कब्जे नहीं हटवा रहे हैं।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…