बाबा साहेब के विचारों को धरातल पर उतार रही भाजपा सरकार : राव नरबीर सिंह*

Admin
By Admin
53 Views

Folow Us

गुरुग्राम,संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा अपने विचारों में जिन सिद्धांतों और मूल्यों की परिकल्पना की गई थी, उन्हें धरातल पर साकार करने का कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 12 वर्षों से ‘अंत्योदय’ की भावना को केंद्र में रखते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति—गरीब, शोषित, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग—के समग्र उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रविवार को फर्रूखनगर क्षेत्र में आयोजित भारत रत्न डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की भावना आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों में बाबा साहेब के विचारों की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है, जहां हर वर्ग को समान अवसर, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।राव ने कहा कि बाबा साहेब ने आज़ादी से पहले जो संघर्ष शुरू किया था, वह केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का एक व्यापक आंदोलन था। उन्होंने शिक्षा और कलम की शक्ति को सबसे बड़ा हथियार बताया, क्योंकि उनका मानना था कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सशक्त बन सकता है। आज उसी सोच का परिणाम है कि भारतीय संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय प्राप्त है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जहां महापुरुषों की जयंती को सीमित स्तर पर मनाया, वहीं वर्तमान सरकार ने इन आयोजनों को राज्य स्तर पर मनाने की परंपरा शुरू की है, ताकि नई पीढ़ी को महान विभूतियों के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा मिल सके।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को केवल उनकी जयंती के दिन याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और वास्तविक नमन होगा।

इस अवसर पर फर्रूखनगर नगर पालिका के अध्यक्ष बीरबल सैनी, भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं निगम पार्षद धर्मबीर भांगरौला, सरपंच एकता मंच के अध्यक्ष धर्मपाल सहित सर्वसमाज के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।*गुरुग्राम से फर्रूखनगर सफर मात्र 20 मिनट में तय होगा*राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए 175 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि वजीरपुर से लेकर फर्रूखनगर तक छह लेन सड़क, फर्रूखनगर एवं चंदू बाईपास और चंदू तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से गुरुग्राम से फर्रूखनगर की दूरी महज 20 मिनट में तय की जा सकेगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…