ACB टीम ने कुरुक्षेत्र पुलिस की महिला एएसआई शर्मिला को घुस लेते रंगे हाथ दबौचा ।

Admin
By Admin
38 Views

Folow Us

कुरुक्षेत्र, संवाददाता : हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में एसीबी अंबाला रेंज की टीम ने महिला पुलिस हेल्प डेस्क की इंचार्ज को 33 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। महिला ASI ने पारिवारिक झगड़े में पति के हक में बयान दर्ज करने के लिए 50 हजार रुपए मांगे थे, जिसमें 35 हजार रुपए देने में बात बनी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने 2 हजार रुपए पहले ही दिन ASI को दे दिए थे। बकाया राशि शुक्रवार शाम को देने के लिए कोर्ट एरिया के पास बुलाया था। जहां पर ASI ने घुस के रुपए पकड़े, तभी ACB टीम ने उसे 33 हजार रुपए के साथ ही दबौच लिया।

जानकारी के अनुसार शाहाबाद के शरीफगढ़ गांव के रहने नवदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि पंजाब के जालंधर का रहने वाला सिमरनजीत सिंह उसके ताऊ का बेटा है। उसकी शादी 15 सितंबर 2024 को प्रभजीत कौर बेटी हरमीत सिंह निवासी ज्योतिसर के साथ हुई थी। शादी के करीब 6 महीने बाद 2 अप्रैल 2025 को लड़की के पिता अपनी बेटी को यह कहकर घर ले आए थे कि प्रभजीत कौर की मां का जन्मदिन तथा कुछ अन्य काम है। साथ ही एक हफ्ते बाद वापस ससुराल छोड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बाद भी उसे ससुराल नहीं भेजा। वहीं सिमरनजीत सिंह के खिलाफ थाना KUK में महिला हेल्प को शिकायत कर दी। जिसके सन्दर्भ में वह अपने चचेरे भाई सिमरनजीत सिंह के साथ हेल्प डेस्क पर पहुंचे,जहां महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज ASI शर्मिला मलिक ने दोनों को अलग-अलग बुलाया। ASI ने साफ कहा कि लड़की वाले 10 लाख रुपए मांग रहे हैं। साथ ही लड़की वालों ने पहले ही कोर्ट में सेक्शन-9 की अपील कर रखी है। ASI शर्मिला मलिक ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बदले में ASI उसे एक तरफ ले गई और बयान उनके पक्ष में लिखने का भरोसा देकर 50 हजार रुपए मांगे, जिस पर उसने 50 हजार रुपए ज्यादा होने की बात कही। तब ASI ने 35 हजार रुपए में काम करने का भरोसा दिया। और पैसे मांगे उसने उसी वक्त अपनी जेब से 2 हजार रुपए निकालकर ASI को पकड़ा दिए।

शुक्रवार को उसने बकाया 33 हजार रुपए लेकर कोर्ट के पास बुलाया था। इससे पहले उसने ACB को शिकायत कर दी। ACB की टीम ने नवदीप सिंह को 500-500 रुपए के 66 चिह्नित नोट (33 हजार रुपए) देकर कोर्ट एरिया में भेज दिया। यहां जैसे ही ASI ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए, तभी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ASI के कब्जे से 33 हजार रुपए जब्त किए। आरोपी के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…