31 मार्च प्रॉपर्टी टैक्स व वाटर बिल जमा करने की अंतिम तारीख,1अप्रैल से लगेगा ब्याज व सरचार्ज।

Admin
By Admin
44 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) क्षेत्र के नागरिकों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर बिल जमा करने का आज अंतिम दिन है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज तथा वाटर बिल पर सरचार्ज लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में समय पर भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ेगा।नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। मंगलवार, 31 मार्च को अवकाश के दिन भी निगम के सभी संबंधित कार्यालय खुले रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने बकाया बिल समय पर जमा कर सकें।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स व वाटर बिल जमा कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान करने से नागरिक अतिरिक्त ब्याज और सरचार्ज से बच सकते हैं, साथ ही निगम को भी शहर के विकास कार्यों को गति देने में सहायता मिलती है।निगम प्रशासन ने यह भी बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक अपने नजदीकी निगम कार्यालय में जाकर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं।नगर निगम ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में भागीदार बनें।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…