स्वर्गीय कैप्टन शुभम गुप्ता की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित, मार्कोस कमांडो टीम ने की शानदार जीत।

Admin
By Admin
30 Views

Folow Us

आगरा, संवाददाता : कैप्टन शुभम गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों को एक हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां मार्कोस कमांडो टीम ने गरुड़ कमांडो को हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन गोल्ड जिम के संचालक मनोज यादव और रूबी के नेतृत्व में किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त आयुक्त राम बदन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्वर्गीय कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गरुड़ कमांडो की संघर्षपूर्ण पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गरुड़ कमांडो टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और अनुज लवानिया पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद विक्की बाबा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 62 रन (3 छक्के, 7 चौके) बनाए और टीम को संभाला।अन्य बल्लेबाजों में रचित मित्तल (29), सनी मेहरा (13) और लकी उपाध्याय (10) ने भी योगदान दिया। मार्कोस कमांडो की आक्रामक बल्लेबाजी177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्कोस कमांडो टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। नितिन वर्मा ने 28 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद हरीश बिष्ट ने मात्र 20 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। मनोज यादव (24), निकुंज (नाबाद 21) और मन्नू शर्मा (7) ने भी अहम योगदान दिया।मार्कोस कमांडो ने 16.1 ओवर में 177 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में प्रयास, लेकिन कमांडो की ओर से नीरज निर्मल ने 2 विकेट लिए, जबकि सचिन, डॉ. वीपी सिंह और विक्की बाबा को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। दर्शकों का भरपूर उत्साह पूरा मुकाबला बल्लेबाजों के नाम रहा, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने हर अच्छे शॉट और विकेट पर तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

युवाओं को प्रेरित करने का उद्देश्य : आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति को जीवित रखना है। इस आयोजन ने खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश भी दिया।इस सफल आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…