अवैध पेयजल कनेक्शनों पर निगम हुआ सख्त,सदर बाजार क्षेत्र में सात कनेक्शन काटे।

Admin
By Admin
145 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा शहर में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल सात अवैध कनेक्शनों को काटा गया।वीरवार को निगम की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ऐसे पेयजल कनेक्शनों की पहचान की, जो बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध लिए गए थे। इसके बाद मौके पर ही कार्रवाई करते हुए इन कनेक्शनों को हटाया गया।निगम अधिकारियों ने बताया कि अवैध कनेक्शन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने क्षेत्र के दुकानदारों और निवासियों से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन ही लें और निगम के नियमों का पालन करें। अवैध कनेक्शन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एमसीजी का यह कदम शहर में पारदर्शिता बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…