गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुछ दिनों पहले स्कूलों को बम से उड़ाने कहीं धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सौरभ विश्वास उर्फ माइकल आरोपी को गुजरात से पकड़कर लाया गया है। उसने 28 जनवरी को गुरुग्राम के कई स्कूलों में बम होने की फर्जी ईमेल भेजी थी। इसके लिए उसे 250 USDT क्रिप्टो दिए गए थे, आरोपी ने 12वीं तक की पढ़ाई की है, और वह बांग्लादेश का रहने वाला है। फिलहाल वह श्रीपल्ली बाजार, गोविन्दपल्ली जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम-बंगाल में रह रहा है। आरोपी 9 साल पहले भारत आया था और फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवा कर रह रहा है।आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहां पर फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर रह रहा था। शुरुआत में यह मारुति में मजदूरी करता था। आरोपी को डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स की अच्छी जानकारी है। वह पिछले 5 वर्ष से डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम करता है।
पुलिस के अनुसार बताया गया है कि आरोपी एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा हुआ था जहां पर उसका संपर्क मामुनूर राशिद नामक एक बांग्लादेशी व्यक्ति से हुआ। जिसने इससे जीमेल आईडी मांगी। इसके बदले में इसको USDT देने की बात कही। इसके बाद इसने लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई।जिसके बदले इसको करीब 250 USDT क्रिप्टो करेंसी के रूप में मिले थे। इन्होंने एक मेल आईडी का प्रयोग इस घटना में स्कूलों में बम होने की झूठी ईमेल भेजने में किया गया।एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने के लिए आरोपी ने बम होने की झूठी ईमेल भेजी गई थी।
इस संबंध में स्कूल के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस थाना साइबर क्राइम साउथ में केस दर्ज किया गया था। इसने न केवल गुरुग्राम बल्कि हरियाणा समेत दूसरे कई राज्यों के स्कूलों में इस तरह की थ्रेट दी थी।उन्होंने बताया कि आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से पकड़कर गुरुग्राम लाया गया है। वहां पर यह डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम करता है। इससे अभी और गहन पूछताछ की जानी है। जिससे और कई मामलों का खुलासा हो सकता हैं।

