गुरुग्राम में HSVP विभाग ने सैक्टर 15-1 में पिला पंजा चलाकर सरकारी भूमि कराईं कब्जामुक्त,दबंगों पर मौन?

Admin
By Admin
73 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-15, पार्ट-1 में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को खाली कराया। यह कार्रवाई एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-वन राकेश सैनी के आदेश तथा प्रशासक के निर्देश पर की गई है। विभाग के एसडीओ सर्वे अजमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंफोर्समेंट टीम ने सिविल लाइन थाना, सेक्टर-15 से पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया। संबंधित भूमि पर लगभग 600 गज क्षेत्र में एक मंजिला निर्माण कर करीब 10 पक्के कमरे बनाकर लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ था।

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध, बहसबाजी तथा धक्का-मुक्की भी की गई, लेकिन पुलिस की सहायता से स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी लोगों को मौके से हटाकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की। इसके बाद दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं जेई आनंद ने भी कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं बताया गया है कि इस कार्रवाई से पूर्व दो दिन पहले ही मुनादी करवाकर कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता नरेश राणा उपस्थित रहे। इस अभियान में जेई ललित हंस, संजीव यादव, गुरदीप पटवारी,अजीत सहरावत, दयानंद प्रधान, बलविंदर, वीरेंद्र सहित सर्वे टीम के अन्य सदस्य तथा काफी संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकमी मौजूद रहे।

बता दें कि गुरुग्राम का एचएसवीपी विभाग पिछले एक सप्ताह से सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जेधारीयो को खदेड़कर भुमि को कब्जा मुक्त कर रहा है। विभाग ने सैक्टर दस बसई क्षेत्र में भी कई मकानों व दुकानों को ध्वस्त किया है। बीते बुधवार को तो विभाग की एनफोर्समेंट टीम ने बिना पुलिस सहायता से ही कई दुकानों को ध्वस्त किया है। लेकिन फिर भी शहरवासियों में चर्चाएं है कि विभाग केवल गरीब, झुगी झोंपड़ीयो पर भी पीला पंजा चलाकर वाहवाही बटोर रहा है, दबंग रसुखदार भाजपा के छुटभैय्ए नेताओं पर कोई कार्रवाई जानबूझकर नहीं कर रहा है। जहां से दबंग सरकार को चुना लगाकर लाखों रुपए हर माह सरकारी भूमि से वसूली कर रहे हैं। अगर उनकी कोई जागरूक नागरिक शिकायत भी करता है, तो दबंग लोग पुलिस से साजबाज होकर उसके खिलाफ फर्जी ब्लेकमैल कर पैसे मांगने की शिकायत कर दबाव बनाकर डराकर मुंह बन्द करा रहे हैं। ऐसे कई मामले विभिन्न थानों में दबे पड़े हैं।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…