गुरुग्राम की ताइक्वांडो खिलाड़ी बहनों ने ओडिशा में आयोजित चैंपियनशिप 2025-26 में जीता स्वर्ण पदक।

Admin
By Admin
44 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम निगम क्षेत्र के गांव वजीराबाद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दो बहनों ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से प्रदेश और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों बहनों ने ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें गीता यादव और ऋतु यादव ने ताइक्वांडो की पूमसे टीम कैटेगरी अंडर-30 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।खिलाड़ी दोनों बहनों की यह जीत खास इसलिए भी रही है, क्योंकि वे पिछले चार वर्षों से लगातार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में चैंपियन रही हैं। उनकी निरंतर सफलता उनके समर्पण, मेहनत और खेल के प्रति जुनून को दर्शाती है।उन्होंने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। साथ ही, दोनों बहनों ने एक साथ खेलते हुए विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल जगत में उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे पहले भी वे तीनों बहनें देश विदेश में खेलकर काफी पदक जीतकर अपने प्रदेश व देश का नाम रौशन कर चुकी हैं।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…