MCG का F-Y 2026-27 का बजट बैठक में स्वीकृत, जिसमें 1918 करोड़ की आय तथा 1875 करोड़ रुपए व्यय का लगाया अनुमान।

Admin
By Admin
20 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: नगर निगम गुरुग्राम के सदन की विशेष बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*चीफ अकाउंट ऑफिसर ने सदन में रखा बजट प्रस्ताव*

बैठक के दौरान नगर निगम गुरुग्राम के चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार ने सदन के पटल पर वित्त वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आगामी वित्त वर्ष के लिए 1918 करोड़ रुपये की आय तथा 1875 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान तैयार किया गया है।उन्होंने जानकारी दी कि निगम की आय विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होगी, जिनमें प्रमुख रूप से प्रॉपर्टी टैक्स, स्टांप ड्यूटी, जल एवं सीवरेज शुल्क, विज्ञापन, भूमि मुआवजा तथा अन्य राजस्व स्रोत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स से 325 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से 500 करोड़ रुपये, वॉटर एवं सीवरेज शुल्क से 80 करोड़ रुपये, म्यूनिसिपल प्रॉपर्टीज की सेल/ऑक्शन से 75 करोड़ रुपये, म्यूनिसिपल हाउस या शॉप की बिक्री से 40 करोड़ रुपये, ईडीसी/आईडीसी से 75 करोड़ रुपये, लैंड कम्पनसेशन से 150 करोड़ रुपये तथा विज्ञापन से 120 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। इसके अतिरिक्त अन्य मदों से भी निगम को आय प्राप्त होने का अनुमान बजट में शामिल किया गया है।

*स्वच्छता, संचालन और विकास कार्यों पर खर्च*

बजट में शहर की स्वच्छता व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। प्रस्तावित व्यय के अनुसार सफाई एवं कचरा प्रबंधन पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संचालन एवं रख-रखाव (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) पर 250 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। विभिन्न विकास कार्यों पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

*शहर के समग्र विकास के लिए बजट*

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि नगर निगम का यह बजट गुरुग्राम के समग्र और संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट के माध्यम से शहर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

*योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर-निगमायुक्त*

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि बजट में शामिल योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास रहेगा कि शहर में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सेवाओं के स्तर को और बेहतर बनाया जाए, ताकि गुरुग्राम को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…