गुरुग्राम के बादशाहपुर में 22 मार्च की रैली से विधानसभा क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : राव नरबीर

Admin
By Admin
166 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नियमों के अनुरूप आने वाले सभी विकास कार्यों को निर्बाध गति से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में दक्षिण हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोग जो भी विकास कार्य चाहेंगे, सरकारी उन्हें धरातल पर उतारने का काम करेगी।कैबिनेट मंत्री ने बुधवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के फर्रूखनगर और बादशाहपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहें थे। ये सम्मेलन आगामी 22 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली को लेकर आयोजित किए गए थे, जिनमें कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली में आमंत्रित करने का आह्वान किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 22 मार्च को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कांकरौला में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को विकास की अनेक योजनाओं की सौगात देंगे, जिससे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। राव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को 22 मार्च को कांकरौला पहुंचने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग रैली में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना सकें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और उनके समर्पण, परिश्रम व सक्रिय भागीदारी से ही सरकार की जनहितकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाती हैं।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बहुत ही मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। वे आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देर रात तक भी अपने निवास स्थान पर आने वाले प्रदेश वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

*कैबिनेट मंत्री वीरवार को सैक्टर 22 व जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे*

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10:00 बजे सेक्टर-22बी स्थित कम्यूनिटी सेंटर में तथा प्रातः 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, गुरुकमल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।इन कार्यक्रमों में वे आगामी रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे और अधिक सेवन उई अधिक लोगों की भागदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करेंगे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…